Tuesday, 15 May 2012

दूरी

एक आदमी को हाइवे के बीचोंबीच सफेद पट्टियां पोतने का काम दिया गया। पहले दिन उसने छ: मील तक पुताई की। अगले दिन तीन मील और उसके अगले दिन मात्र एक मील की ही पुताई की। जब उसके ठेकेदार ने उससे इसका कारण पूछा तो उसने जवाब दिया – ”मैं इससे ज्यादा और जल्दी काम नहीं कर सकता। हर अगले दिन मुझे अपनी रंग की बाल्टी तक आने के लिये ज्यादा दूरी तय करना पड़ती है।”

0 comments:

Post a Comment